जहानाबाद, अप्रैल 21 -- निजामुद्दीनपुर दरधा पुल के पास हुआ हादसा पूर्व सांसद ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। काको रोड में निजामुद्दीनपुर -अलगना पुल के समीप मंगलवार की रात खड़े एक ट्रक में एक टेम्पो ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए जिसमे दो महिलाएं शामिल हैं। उक्त रास्ते से जहानाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे यहां के पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार ने जख्मी हालत में कराह रखे लोगों को देखा। उन्होंने सभी को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में नवादा जिला के गौतम कुमार, जहानाबाद निजामुद्दीनपुर की पिंकी कुमारी, पटना की पूजा कुमारी एवं अलगाना गांव के निवासी भुवनेश्वर बिंद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल से बिहार आ रही मिनी ट्रक को यात्री बस ने ठोका घटना के ...