खड़े ट्रक में जा घुसी ईको कार, महिला की मौत
मैनपुरी, अगस्त 31 -- इटावा-बेवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर ग्राम जटपुरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। जनपद इटावा के सरसई नावर निवासी 37 वर्षीय सुधीर पुत्र जगन्नाथ अपनी बहन 48 वर्षीय शिल्पा लड़िया पुत्री जितेंद्र कुमार लड़िया निवासी सरस्वती साइमन 37, चिरागगंज रोड, मुंबई के साथ ईको कार से किशनी बाजार खरीदारी करने आया था। सोमवार दोपहर किशनी से वापस लौटते समय, जटपुरा के पास अचानक ईको कार से चालक का नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में बैठी शिल्पा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.