खड़े ट्रक में घुसी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्री
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- कायमगंज, संवाददाता। कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार तड़के बिराहिमपुर और वलीपुर गढ़ी गांव के बीच दिल्ली की ओर से जा रही एक निजी स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आगे के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि हादसे में बस चालक समेत सभी यात्री सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और बस में सवार यात्रियों ने मिलकर बस को धक्का देकर सड़क किनारे कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। खड़े ट्रक में घुसी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्रीफोटो 8परिचय-बस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.