सोनभद्र, जून 8 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन नगर में पोस्ट आफिस के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर झपकी आने से बोलेरो खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे बोलेरो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। बोलेरो सवार वाराणसी से दर्शन कर छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना रंटोला के ओढे़ गांव निवासी कुछ लोग एक बोलेरो में सवार होकर वाराणसी दर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार को वे वाराणसी में दर्शन-पूजन करने के बाद बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- टूरिस्ट बस ने सरिया लदे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत, 10 घायल यात्रा के दौरान जब वाहन चोपन नगर के पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचा, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे बोलेरो का संतुलन बि...