संभल, फरवरी 19 -- बुधवार देर रात मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे मानकपुर तिराहे पर हुए सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। बुधवार की देर रात मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर मानकपुर तिराहे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें केंटर चालक सन्नी कुमार(32वर्ष )पुत्र भूरे सिंह खजरा कंचन थाना खंदौली जिला आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने सरकारी वाहन से सीएचसी बहजोई ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.