भागलपुर, सितम्बर 1 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव के पास निर्माणाधीन मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन सड़क पर सोमवार की सुबह पहले से खड़े एक ट्रक में तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति हो गयी। मृत चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज, बिशुनपुरपट्टी निवासी गौतम राय (38 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना के बाद की कार्रवाई सूचना मिलते ही एनएचएआई भागलपुर टोल प्लाजा से एंबुलेंस तथा पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक के शव को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। ...