खड़े ट्रक का चार टायर खोल ले गए चोर
गंगापार, जून 18 -- घूरपुर कस्बा के करमा रोड स्थित एक घर के बगल खड़े एक ट्रक से बुधवार की रात्रि चार टायर चोरों ने पार कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित ट्रक संचालक ने घूरपुर पुलिस से की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमराकल्बना गांव निवासी सानू जाफरी पुत्र गुल मोहम्मद ट्रक संचालक है। उनका ट्रक विगत डेढ़ माह पूर्व से घर के पास में खड़ा था। बुधवार की रात्रि अज्ञात चोर उक्त खड़े ट्रक से चार टायर मय रिम के खोल ले गए। गुरुवार की सुबह जब घर के लोग जगे तो ट्रक से तैयार गायब देख दंग रह गए। मामले की शिकायत घूरपुर पुलिस से की गई है। पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.