खड़े खच्चर से टकरायी बाइक, युवक की मौत
बलरामपुर, अगस्त 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर रमवापुर गांव के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुलसीपुर के इटवा चौराहा निवासी 36 वर्षीय अखिलेश कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वह कौवापुर सहकारी समिति में सहायक विक्रेता के पद पर कार्यरत थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को खाद वितरण का कार्य पूरा करने के बाद अखिलेश कुमार पांडेय रात करीब आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रमवापुर गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर अचानक खड़े खच्चर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सहकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.