गौरीगंज, जून 16 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पूरे भाले गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 63 पर लखनऊ-गाजीपुर लेन में एक कंटेनर खराब होकर किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक राहुल यादव निवासी फिरोजाबाद के चेहरे, हाथ व पैर में चोटें आईं। वहीं क्लीनर राजबहादुर के बाएं पैर में चोट लग गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को...