खड़े ऑटो में भिड़ा दूसरा ऑटो, एक की मौत
बांदा, मई 11 -- अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर के पास सवारी से भरे ऑटो में तेज रफ्तार दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिपरा निवासी 60 वर्षीय मुन्नी रैकवार सोमवार सुबह 11 बजे भतीजी के यहां चित्रकूट में तेरही कार्यक्रम में जा रही थी। रास्ते में पचोखर के पास ऑटो खराब होकर खड़ी थी। पत्नी रन्नो ने बताया तभी तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी, इससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ई-रिक्शा द्वारा सीएचसी अतर्रा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में नानी की हुई मौत, नाती सुरक्षित घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.