लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- शहर सहित जिले में कई स्थानों पर होलिका दहन से पहले खड़ी होलिका की पूजा की परंपरा है। महिलाएं पूजन करने के साथ ही धागा लपेटते हुए परिक्रमा करती हैं। इसके बाद होलिका का दहन किया जाता है। शहर के बाबा चन्द्रभाल मन्दिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं पहुंच गई। शाम तक पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा। यहां महिलाएं खड़ी होलिका का पूजन करती हैं। महिलाएं अपने घरों से पूजन की सामग्री की थाल लेकर पहुंची। वहीं धागा लपेटकर पूजन किया। मन्दिर के पुजारी करुणा शंकर शुक्ल ने बताया कि महिलाएं खड़ी होलिका का पूजन करती हैं। इसके अलावा जिले में कई अन्य जगहों पर भी खड़ी होलिका का पूजन किया जाता है। वहीं होलिका दहन स्थलों को सजाया संवारा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.