औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा-नवीनगर मुख्य पथ के कुटुंबा स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार अहले सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकरा गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान घेउरा गांव निवासी राजेंद्र मेहता के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होकर ओरडीह गांव से लौट रहा था। अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी हाईवा दिखाई नहीं दी और स्कूटी सीधे उससे जा टकराई। हादसे में युवक के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- गोलीबारी मामले में भाई के बयान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.