लखनऊ, जनवरी 14 -- रहीमाबाद। रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा गहदो मजरा कैथन खेड़ा गांव में मंगलवार देर रात खड़ी स्कॉर्पियो में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास के लोग घबरा गए। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक पूरी स्कॉर्पियो जल चुकी थी । मलिहाबाद के हसनापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार के मुताबिक वह अपनी स्कॉर्पियो कार से गहदो के कैथन खेड़ा गांव रिश्तेदारी में गए थे। प्रदीप कुमार खाना खा रहे थे तभी रात लगभग साढ़े नौ बजे कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। बाहर निकलकर देखा तो स्कॉर्पियो जल रही थी। गाड़ी मालिक ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.