खड़ी मैजिक में घुसी तेज रफ्तार ऑटो, पांच घायल
गोरखपुर, मई 20 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में बुधवार को स्वयंवर मैरिज हाल के सामने तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से सहजनवा की ओर जा रही टाटा मैजिक का डीजल खत्म हो गया था। इसके बाद चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर डीजल लेने चला गया। इसी दौरान सिकरीगंज चौराहे की तरफ जा रही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं बेलघाट थाना क्षेत्र के सोपाई गांव निवासी ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो में सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.