कोडरमा, नवम्बर 30 -- कोडरमा- गया रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कर रहा एक युवक अचानक ट्रेन के चल पड़ने से खतरे में फंस गया। स्थिति को भांपते हुए युवक तुरंत पटरी पर लेट गया और पूरे धैर्य के साथ तब तक लेटा रहा, जब तक पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर नहीं गई। यह नजारा देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के होश उड़ गए। लोग सांस थामकर पूरी घटना देखते रहे और युवक की सलामती के लिए प्रार्थना करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। जैसे ही मालगाड़ी गुजर गई और युवक सुरक्षित बाहर निकला, लोगों ने राहत की सांस ली और उसे ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की कड़ी सलाह दी। युवक की जान सूझबूझ और किस्मत के सहारे बची, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.