भागलपुर, अप्रैल 7 -- प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित नारायणपुर चौक पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे एक यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे ट्रक और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हाईवा चालक बुरी तरह वाहन में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को वाहन का बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया। घायल की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के मुस्लिमगंज, मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद साजुद के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रियाज आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर खड़ी होने के कारण नवगछ...