मधुबनी, मार्च 8 -- लौकही। नरहिया थाना से गुजरी एनएच 27 पर रविवार को भूतहा चौक के निकट एक खड़ी बस में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हलांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ। केवल दोनों वाहनों को थोड़ी क्षति पहुंची। दुघर्टना की सूचना पर नरहिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...