कन्नौज, मार्च 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला बीरभान गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्लीपर बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक परिचालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे में जहां बस क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। अंकुश ट्रैवल्स की स्लीपर बस में लगभग 80 यात्री सवार थे। बस चंडीगढ़ से गोरखपुर सवारियां ले जा रही थी। बस रविवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव के पास पहुंची तभी सवारियों को लघुशंका के लिए ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी।...