खड़ी फसल जोतने पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, मई 28 -- गाजियाबाद के खोड़ा निवासी वेदप्रकाश ने सीओ के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसने गांव पचौता में बीस वर्ष पहले खेती की जमीन खरीदी थी। जो उसने नोएडा निवासी व्यक्ति को फरवरी 2026 में बेच दी। जमीन में मूंग की फसल बुबी हुई थी। जो आरोपियों ने 15 मई को दो ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी। 16 मई को उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद आरोपियों ने खेतों में सिंचाई शुरू कर दी। मौके पर जाकर जब विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। खेतों की तरफ आने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पचौता निवासी धर्मवीर, देवेन्द्र,टापू उर्फ धीरज,बिल्ला उर्फ कपिल,नन्दू, मनोज कुमार, अनोज व नरेन्द्र कुमार उर्फ लाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.