मैनपुरी, अप्रैल 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर निवासी गोविंद सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी पत्नी अर्चना देवी के नाम गांव में ही तीन बीघा जमीन है। इस जमीन पर गेहूं की फसल तैयार की थी। ये जमीन पीड़ित ने रतिभानपुर निवासी रंजीत, अजीत, सुग्रीव पुत्रगण राकेश कुमार से खरीदी थी। बीते सात अप्रैल को खड़ी फसल को रंजीत, सुग्रीव ने काट लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे गाली गलौज कर भगा दिया। 9 अप्रैल को रंजीत, सुग्रीव, भोले पुत्र सर्वेश, पुष्पेंद्र पुत्र हाकिम, हरेंद्र पुत्र रुकम सिंह लाठी-डंडे, तमंचा लेकर उसके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- खेत से गेहूं चोरी, विरोध करने पर किसान को पीटा विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उनकी ताई घायल हो गईं। भोले ने तमंचे से फायर किया। वह क...