मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर-रींवा मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से आ रही बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरौंधा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के तेंदुहा गांव निवासी सुदामा कोरी ने बताया कि पिता 75 वर्षीय रामनिहोर कोरी, मां 70 वर्षीय सुकुवरिया देवी कोरी, 40 वर्षीय जिब्बे सिंह चौहान समेत बोलेरो में छह लोग सवार थे। परिवार के लोग महुअट गांव एक निजी अस्पताल में उपचार कराने जा रहे थे। चालक बोलेरो लेकर जैसे ही लालगंज के नैड़ी कठारी गांव के पास पहुंचा। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में भि...