अयोध्या, जून 4 -- मवई संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना से कुछ समय के लिए मवई चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वह धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान चौराहे पर मौजूद लोगों ने बाइक से उठती आग की ऊंची लपटें देखीं तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कोई भी व्यक्ति बाइक के करीब जाकर उसे बुझाने की हिम्मत नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- आग का गोला बनी सड़क पर खड़ी बाइक लोगों ने दूर खड़े होकर घटना का वीडियो बनाया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। जली हुई पल्सर बाइक पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो गांव निवासी अशोक प...