खड़ी तपस्या कर रहे महन्त गंगा गिरि महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे
हापुड़, जून 22 -- ग्राम सिवाया स्थित श्री सिद्ध प्राचीन काल शिव मंदिर में इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। जूना अखाड़ा (13 मढ़ी बड़ा हनुमान घाट, काशी) के प्रतिष्ठित महन्त श्री गंगा गिरि महाराज जी यहां लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए बेहद कठिन खड़ी तपस्या कर रहे हैं। इस अलौकिक अनुष्ठान के दर्शन और महाराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता प्रताप चौहान अपने समर्थकों के साथ मंदिर प्रांगण पहुंचे। उन्होंने भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना की और उसके बाद खड़ी तपस्या में लीन महन्त श्री गंगा गिरि महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।आज के युग में ऐसी कठोर तपस्या (खड़ी तपस्या) करना साक्षात ईश्वर की कृपा और दृढ़ संकल्प से ही संभव है। महन्त जी जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.