इटावा औरैया, मार्च 10 -- सैफई। मैनपुरी रोड पर सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव गुन्नौर निवासी 40 वर्षीय अकील अहमद पुत्र मोहम्मद सलीम कपड़े की फेरी लगाता है। सोमवार को वह फेरी कर बाइक से अलीगढ़ स्थित अपने बहनोई के घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह मैनपुरी रोड पर गुरुज्ञान दास आश्रम के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पेट में गहरी चोट आ गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.