हापुड़, फरवरी 28 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुराना हाईवे सिमरौली बिजली घर के सामने सड़क किनारे खड़ी आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इसमें स्कूटी सवार किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लगने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, एक चालक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लेकर बाबूगढ़ से हापुड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सिमरौली बिजली घर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रॉली के टायर में पंचर हो गया। चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कस्बा बाबूगढ़ निवासी वीशू अपनी स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.