श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ पर गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव के पास बुधवार को एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में नेपाल के बाघलून निवासी सूरज(25), दिल्ली के प्रीतमपुरा सरस्वती विहार निवासी जीत थापा (37,), जीत थापा की पत्नी शांती थापा (35), बेटा अंकुश (06), नेपाल के पालपा रामपुर निवासी अहाता थापा (40) व चालक नेपाल निवासी नरेश (50) समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज बहराइच पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकुश व अहाता की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...