दुमका, जुलाई 10 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर सहेजना गांव के समीप खड़ी ट्रक से बाइक सवार की टक्कर मारने से दोनों बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना गुरुवार देर रात की है। घटना स्थल रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर सहेजना गांव की समीप है। जानकारी के मुताबिक नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर सहेजना गांव के समीप सड़क किनारे ट्रक खड़ी थी। इसी बीच नोनीहाट से दुमका की ओर जा रहे बाइक सवार दोनों युवक खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सहेजना गांव के समीपवर्ती क्षेत्र के कर्मा मांझी एवं छोटू मांझी के रूप में की गई है。

पुलिस की रिपोर्ट पुलिस की माने तो इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो ग...