खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, इलाज के लिए देवघर ले जाने के क्रम में युवक की मौत
दुमका, मई 27 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित बुलेट शोरुम के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में बिहार के बौंसी के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिला के बौंसी निवासी सुंदरम कुमार (28) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बांका जिला के बौंसी निवासी सुंदरम कुमार बाइक से दुमका-हंसडीहा के रास्ते अपने घर की ओर बौंसी लौट रहा था। बाइक काफी रफ्तार में था। बाइक सवार हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित बुलेट शोरुम के समीप जैसे ही पहुंचा अचानक वह अपने बाइक का संतुलन खो दिया और वहां पहले से खड़ी ट्रक में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गया और इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में इलाज के लिए देवघर ले जाने के क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.