सीतापुर, मार्च 15 -- झरेखापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके के शाहमहोली इलाके में रविवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में रोडवेज बस टकरा गई। हादसा देख हड़कंप मच गया। हादसे में महिला परिचालक समेत बस में बैठी करीब 12 सवारियां चोटिल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सीतापुर की तरफ से एक ट्रक लखीमपुर की तरफ जा रहा था। कोतवाली देहात के शाहमहोली कस्बे में पहुंचने पर चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच सीतापुर की तरफ से जा रही रोडवेज बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा देख अफरा तफरी मच गई। लोग चीख पुकार मचाने लगे। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हरदोई के लक्ष्मीपुरवा निवासी परिचालक नीतू, लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ निहालपुरवा निवासी सुनीता उनके पति कमलेश, लक्ष्मी, स...