सीतापुर, जनवरी 29 -- अटरिया, संवाददाता। अटरिया के गोधना में बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार चालक अधिवक्ता की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। मिश्रिख के हुमायूपुर निवासी अधिवक्ता ऐश्वर्य उर्फ राजन द्विवेदी (26) लखनऊ हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे थे। गुरुवार को हाईकोर्ट में केस लगा था। अधिवक्ता ऐश्वर्य बुधवार देर रात वैगनआर कार से लखनऊ के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे ऐश्वर्य सीतापुर- लखनऊ हाइवे पर अटरिया के गोधना गांव के पास पहुंचे ही थे तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई। अचानक हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक गाड़ी में ही फंस गया। राहगीरों ने कार चालक को निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिला...