लखीमपुरखीरी, जून 30 -- गोला गोकर्णनाथ। स्टेशन रोड स्थित मोहल्ला तीर्थ निवासी गिरिजा मुखर्जी की सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास संपत्तियों को नुकसान होने से बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार रात में सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- चकराता-लाखामंडल मार्ग पर खड़ी पांच गाड़ियों में लगाई आग, मची सनसनी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...