मेरठ, सितम्बर 1 -- खिर्वा फ्लाईओवर पर खड़ी कार में तेज रफ्तार दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों में सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:30 बजे मेरठ की तरफ से मोदीपुरम की ओर जा रही एक कार खिर्वा फ्लाईओवर पर खड़ी थी। जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने हाईवे किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाया कहर, बाइक और राहगीरों को रौंदते हुए गुमटी में घुसी; दो की मौत पुलिस ने बताया कि हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में हाईवे की क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क ...