सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात माइलस्टोन 149.700 के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां पीली पट्टी के अंदर खड़ी रेंजरोवर कार में पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, डॉ. उत्कर्ष सिंह अपने साथियों सिद्धांत त्रिपाठी, अनु और मीनाक्षी के साथ लखनऊ से अंबेडकर नगर जा रहे थे। रास्ते में वाहन रोककर सभी लोग सड़क किनारे खड़े थे। तभी दिल्ली से टाइल्स लादकर बिहार जा रही पिकअप पीछे से कार में टक्करा गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- मऊ में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत पिकअप में चालक अभिषेक वंशपाल निवासी निवाड़ी, मध्य प...