देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के परवल नयागांव हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे पांवटा साहिब निवासी कारोबारी दिनेश खुराना की मौके पर मौत हो गई। उनका एक परिचित गंभीर घायल है। मामले में पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि पांवटा साहिब, सिरमौर के वार्ड नंबर सात निवासी सुप्रिया खुराना ने शनिवार को तहरीर दी। कहा कि पांच अप्रैल की रात करीब 12:10 बजे वह अपने पति दिनेश और बेटे के साथ देहरादून से वापस घर लौट रही थीं। परवल नयागांव में नए हाईवे पर उन्होंने अपने परिचित शाकुल गर्ग की गाड़ी के पीछे अपनी क्रेटा सड़क के एकदम बाईं ओर सुरक्षित खड़ी की थी। तभी पीछे से बिना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.