पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। खड़ी कार में बाइक से टक्कर मार दी। कार स्वामी ने कार सही कराने को कहा तो बाइक सवार युवकों ने कार स्वामी की पिटाई कर दी। कार में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की तहरीर पर अमरिया पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी सरविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह ने अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 23 मार्च को किसी काम से वह अपने बच्चों के साथ कार से ग्राम दियूरनिया गया था। दियूरनिया में जन सेवा केंद्र के पास वह कार से खडा था। तभी शाम पौने छह बजे गांव के फिरोज पुत्र छोटे खा, शाहिद पुत्र साकिर और एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी बाइक से उसकी कार में टक्कर मार दी। जब उसने उक्त लोगों से कार को ठीक कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट करन...