बिहारशरीफ, मार्च 5 -- फोटो : चंडी कार-चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा बाजार में जली हुई कार। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरसंडा बाजार में मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गयी। कार, आग का गोला बन गयी। अफरातफरी का माहौल हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार के मालिक, नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी श्रवण कुमार हैं। चालक संतोष कुमार ने बताया कि कार लेकर बिहारशरीफ से खपुरा जा रहे थे। नरसंडा बाजार में कार रोकर दवा लेने के लिए दुकान पर पहुंचे। तभी कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...