भागलपुर, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नेवालाल चौक पर रोड किनारे खड़ी एक कार पर लोडेड ट्रक पलट गया। संयोग से हादसे के वक्त कार में कोई नहीं था। जिससे जानमाल की क्षति नहीं हुई। परन्तु ट्रक के पलटने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सफाई के लिए कार को लगाया गया था। इसी बीच मुर्गी का दाना लोडेड ट्रक मरंगा की ओर से जा रहा था। अचानक ट्रक गच्चा खाकर कार पर पलट गया। जिससे वहां अफरा- तफरी मच गई। सुदीन चौक टीओपी प्रभारी कुमार पंकज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार एवं ट्रक घटनास्थल पर है। जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.