सोनभद्र, मार्च 17 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया के तीन नंबर गेट के पास से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अनपरा जैन काम्प्लेक्स निवासी जगबीर सिंह ने शक्तिनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 14 मार्च को स्प्लेंडर प्लस बाइक खड़िया परियोजना के तीन नंबर गेट के पास खड़ी कर ड्यूटी चला गया। जब वापस लौटा तो खड़ी बाइक नदारद थी।आसपास खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते हुए युवको को देखा जा रहा है।फिलहाल पुलिस बाइक चोर गैंग की छानबीन में जुटी हुई है। इससे पूर्व भी बाइक चोरी क्षेत्र से हुई है जिसका खुलासा अभी तक पुलिस ने नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.