सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय खड़िया यूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सिमडेगा, गुमला एवं रांची के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक विकास केन्द्र में आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन के साथ-साथ खड़िया समुदाय में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कमियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन का आयोजन 6 से 9 नवंबर तक प्रस्तावित है। महंगाई को ध्यान में रखते हुए युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 200 रुपये रखा गया है। बैठक का संचालन खड़िया समन्वय समिति के अध्यक्ष सह कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला के प्रो. डॉ. चंद्र किशोर केरकेट्टा ने किया। अखिल भारतीय खड़िया महाडोकलो के महासोहोर ने जिले के सभी सदस्यों से सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता की अपील की। पूर्व महासोहोर पैट्रिक कुलकांत क...