घाटशिला, मई 15 -- गालूडीह। खड़ियाडीह से हलुदबनी मुख्य सड़क पूरी तरह से कीचड़मय और जर्जर है। गांव में पीसीसी सड़क बनाया गया है। एक गांव से दूसरे गांव जाने वाली सड़क पर कहीं पत्थर निकले हैं तो कहीं मिट्टी-मोरम वाली सड़क ही दिख रहा है। हल्की बारिश में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। गाड़ियां चलने से सड़क गड्ढे में बदल गए हैं। ग्रामीणों को सड़क बदल कर आना-जाना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...