जहानाबाद, मई 7 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़ासीन में शिक्षिका अंकिता सिंह के प्रयासों की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।शिक्षिका बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य कर रही है। गुरुवार को विद्यालय में शिक्षिका ने अपने निजी खर्च से साइंस जनरल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सौरभ कुमार एवं छात्रा स्वीटी कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में सर्वाधिक दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं रिंकी, पिंकी, मुस्कान, पूजा, सौरभ एवं सुधांशु को भी मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- सर्वोदय विद्यालय के सपनों को सरकार करेगी सना: अभिषेक इस अवसर पर शिक्षिका ने बच्...