पूर्णिया, अगस्त 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित रूप से हुए अपमानजनक व्यवहार के विरोध में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति और धर्म के आधार पर किया गया भेदभावपूर्ण व्यवहार घोर निंदनीय, अमानवीय तथा भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के बाद हिंदूवादी संगठनों द्वारा कार्यक्रम स्थल के कथित 'शुद्धिकरण' की घटना सामाजिक समरसता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जातिवाद, छुआछूत और दलितों के अपमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- खड...