खड़गे के कार्यक्रम स्थल के गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में गरजे कांग्रेसी
महाराजगंज, अगस्त 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से शुद्ध किए जाने के विरोध में शुक्रवार को महराजगंज मुख्यालय के सक्सेना चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित धरने में एआईसीसी के पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार और विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- खड़गे के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.