एटा, अगस्त 14 -- शुक्रवार को घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। यह सत्याग्रह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और आरएसएस ने कराए कथित शुद्धिकरण के विरोध में किया गया। सत्याग्रह के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज के गौरव हैं। उनके हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद वहां शुद्धिकरण कराना भाजपा और आरएसएस की संकीर्ण एवं दलित-विरोधी मानसिकता का एक और प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह केवल खड़गे का नहीं, बल्कि पूरे देश के दलित समाज का अपमान है।हम यह भी पढ़ें- खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध...