देहरादून, सितम्बर 2 -- रुड़की। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सैकड़ों वाहनों में सवार होकर रुड़की पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर मामले में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा सरकार पर दलित और संविधान विरोधी मानसिकता के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता अब्दुल कलाम चौक पर एकत्र हुए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान व दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन यहां से सैकड़ों वाहनों में कार्...