खड़गे के अपमान पर भाजपा की चुप्पी क्यों? दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार : लालचंद शर्मा
देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद किए गए कथित 'शुद्धीकरण यज्ञ' को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने दोषियोंपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुरुवार को बयान जारी कर लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार और भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि रामलीला मैदान में शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?। कहा कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है, तो फिर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.