मथुरा, अगस्त 31 -- उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में होली गेट से विकास बाजार तक विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर खड़गे का अपमान नहीं सहेंगे, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर वापस लो सहित विभिन्न नारे लगाए और भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। खड़गे देश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्...