खड़गे के अपमान, राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
एटा, सितम्बर 1 -- त्तराखंड में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान, राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर खड़गे का अपमान नहीं सहेंगे, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर वापस लो सहित अन्य नारे लगाए। भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। खड़गे देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ पूरे लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.