खड़गे की रैली को रामलीला ग्राउंड होगा जर्मन हैंगर से कवर
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में 8 जुलाई की रैली को लेकर कांग्रेसियों की बैठकों का दौर जारी है। रैली के लिए पूरे रामलीला ग्राउंड को वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट से कवर किया जाएगा। ताकि खराब मौसम का असर रैली पर न पड़े। इसके साथ ही, मैदान में 10 हजार से अधिक कुर्सियां लगाने की योजना है। रैली में जिला नैनीताल और ऊधम सिंह नगर सहित पूरे कुमाऊं मंडल से 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम को देखते हुए, यदि बारिश होती है तो रैली स्थल में जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी और मैदान के समतलीकरण की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक विशेष टीम पूर्व में ही ग्राउंड का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.