रुडकी, अक्टूबर 26 -- लक्सर, संवाददाता। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चौधरी सहदीप सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत बताकर खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों के बीच विचारों और नीतियों को लेकर मतभेद होना सामान्य बात है। राजनीतिक विरोध के दौरान किसी के दिवंगत परिजन को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- 'खड़गे वर्तमान के दुर्योधन हैं, कांग्रेस का सर्वनाश कराएंगे'; BJP सांसद का कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला यह भी पढ़ें- Dehradun News: सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खरगे : गणेश जोशी यह भी पढ़ें- मानसिक तौर पर बीमार, उ...